प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, दर्शनार्थियों से भरी टूरिस्ट बस पलटी

प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, दर्शनार्थियों से भरी टूरिस्ट बस पलटी

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हो गया। अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर देल्हुपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर के पास दर्शनार्थियों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

हादसे में 20 से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार बस में दर्शनार्थी सवार थे, जो धार्मिक यात्रा पर निकले थे।

ये भी पढ़ें भव्य कलश यात्रा के साथ जगन्नाथपुर में श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें