हाथरस में अंतरजातीय विवाह को लेकर बवाल, दंपति से मारपीट:

हाथरस में अंतरजातीय विवाह को लेकर बवाल, दंपति से मारपीट:

संवाददाता- अश्वनी कुमार जिला- हाथरस

पत्नी को छोड़ने का बना रहे दबाव, महिला का गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप
हाथरस के मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव गुबरारी में अंतरजातीय विवाह को लेकर एक दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के ससुर और देवरों ने जातिगत विवाद के चलते पति-पत्नी को बेरहमी से पीटा और महिला का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। घायल दंपति ने जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया और पुलिस से शिकायत की है।
पीड़िता तारा देवी पत्नी राहुल सिंह ने बताया कि यह उनकी दूसरी शादी है। उनके पहले पति की मृत्यु हो चुकी है, जिनसे उनकी तीन बेटियां हैं। करीब तीन साल पहले उन्होंने गुबरारी निवासी राहुल सिंह से विवाह किया था। तारा देवी प्रजापति समाज से हैं, जबकि राहुल सिंह जाट समाज से संबंध रखते हैं। तारा देवी का कहना है कि शादी के समय उनके ससुर को इस विवाह की पूरी जानकारी थी और उन्होंने सहमति भी दी थी। महिला ने बताया कि राहुल सिंह से उनका एक बच्चा भी है। अब गांव में इस शादी को लेकर चर्चा होने के बाद ससुराल पक्ष के लोग उन्हें घर से निकालना चाहते हैं। आरोप है कि ससुर और देवर राहुल सिंह पर पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। जब राहुल सिंह ने पत्नी का साथ देने की बात कही, तो दोनों के साथ मारपीट की गई। तारा देवी के मुताबिक आरोपियों ने उनका गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उनके पति राहुल सिंह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें