मैनपुरी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आवास विकास कॉलोनी की घटना

मैनपुरी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आवास विकास कॉलोनी की घटना

संवादाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी शहर की आवास विकास कॉलोनी में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय पिंटू चौहान पुत्र सुखबीर सिंह चौहान निवासी आवास विकास कॉलोनी के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार पिंटू चौहान पेशे से निजी वाहन चालक थे और अक्सर आगरा, दिल्ली तथा लखनऊ रूट पर गाड़ियां चलाने का काम करते थे।
बताया गया कि घटना से पहले पिंटू शराब के नशे में घर पहुंचे थे। इसके बाद उनका दिव्यांग भाई पुष्पेंद्र सिंह अपने कमरे में सोने चला गया और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसी दौरान पिंटू ने घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कुछ देर बाद मोहल्ले के लोगों की नजर युवक पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुष्पेंद्र सिंह का दरवाजा खुलवाया, तब उन्हें इस घटना की जानकारी हो सकी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें