बनकिया मार्ग पर चार्जिंग स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
संवादाता:पंकज मिश्रा
मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र अंतर्गत बनकिया मार्ग पर रुहेला जाने वाले रास्ते पर सोमवार 23 फरवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चार्जिंग (इलेक्ट्रिक) स्कूटी में अचानक आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चलते समय स्कूटी से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थिति भांपते ही स्कूटी चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि आग इतनी तेज थी कि स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई।












