मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन,जन अभियान की शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन,जन अभियान की शुरुआत होते ही गिरी लापरवाह अफसरों पर गाज, CMHO, तहसीलदार और पटवारी सस्पेंड, मुख्यमंत्री बोले— “लापरवाही करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा.

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़   भोपाल/छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ श्री मोहन यादव ने आज छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री जन अभियान की शुरुआत करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाया।जनसुनवाई के दौरान मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से CMHO, तहसीलदार और संबंधित पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की समस्याओं की अनदेखी और सरकारी कार्यों में लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन को समय पर न्याय और योजनाओं का लाभ मिलना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जो अधिकारी अपने कर्तव्यों में लापरवाही करेंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी मुख्यमंत्री के इस कड़े फैसले के बाद पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

अधिकारियों को साफ संकेत मिल गया है कि अब जनता की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई होगी और लापरवाह कर्मचारियों के लिए सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू रहेगी,मुख्यमंत्री का दो टूक संदेश:”जनता की सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी,दोषी चाहे कोई भी हो कार्रवाई तय है।”

ये भी पढ़ें रामपुर खास में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का भव्य स्वागत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें