रामपुर खास में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का भव्य स्वागत
प्रतापगढ़। रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा नेता नागेश प्रताप सिंह (छोटे सरकार) ने की। उन्होंने आई बॉर्डर से लेकर अपने कार्यालय तथा रामपुर खास क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर डॉ. मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, जिला महामंत्री राजेश सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह, राघवेंद्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।
नागेश प्रताप सिंह (छोटे सरकार) ने कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं रामपुर खास की जनता का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी












