मुख्यमंत्री जनता सेवा की सौगात: मैनपुरी–बरनाहल–दिहुली बस सेवा शुरू, किराये में 20% की राहत

मुख्यमंत्री जनता सेवा की सौगात: मैनपुरी–बरनाहल–दिहुली बस सेवा शुरू, किराये में 20% की राहत

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

क्षेत्रीय जनता के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री जनता सेवा योजना के तहत मैनपुरी डिपो द्वारा मैनपुरी–बरनाहल–दिहुली मार्ग पर बस सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। इस नई बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को न केवल आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि किराये में भी 20 प्रतिशत की राहत का लाभ मिलेगा। शनिवार को मैनपुरी बस स्टैंड से गुब्बारों और फूलों से सजी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बस को मैनपुरी डिपो के एआरएम संजीव कुमार एवं संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने रवाना किया। बस सेवा शुरू होते ही क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री जनता सेवा के अंतर्गत मैनपुरी–बरनाहल–दिहुली मार्ग पर प्रतिदिन बस का संचालन किया जाएगा। यह बस मैनपुरी बस स्टैंड से शाम 5 बजे रवाना होगी, जो 5:15 बजे कुचेला तिराहा, शाम 6 बजे बरनाहल और 6:15 बजे दिहुली पहुंचेगी। वहीं अगले दिन सुबह 7 बजे दिहुली से मैनपुरी के लिए प्रस्थान करेगी।
परिवहन निगम अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश सरकार की मंशा है कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों को बेहतर और सस्ती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसी क्रम में मुख्यमंत्री जनता सेवा के तहत यह बस सेवा शुरू की गई है, जिससे बरनाहल, दिहुली सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal