सोलर प्लेट चोरी का खुलासा थाना रिजोर पुलिस ने 08 सोलर प्लेटों के साथ 04 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान.एटा: थाना रिजोर जनपद एटा में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में थाना रिजोर पुलिस द्वारा बड़ी सफलता प्राप्त की गई है। थाना रिजोर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 114/2025, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत सोलर प्लेट चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने 04 अभियुक्तों को चोरी की गई 08 सोलर प्लेटों के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. सुखवीर पुत्र राजवीर सिंह, निवासी भरतौली, थाना रिजोर, जनपद एटा, उम्र 40 वर्ष
2. सत्यवीर पुत्र रामवकील, निवासी भरतौली, थाना रिजोर, जनपद एटा, उम्र 27 वर्ष
3. रामसरन उर्फ गंगासरन पुत्र राजवीर, निवासी भरतौली, थाना रिजोर, जनपद एटा, उम्र 29 वर्ष
4. ओमकार पुत्र अतर सिंह, निवासी ग्राम मन्सुखपुर, थाना रिजोर, जनपद एटा, उम्र 26 वर्ष
बरामद माल:
कुल 08 सोलर प्लेट (प्रकार: प्रीमियर एनर्जी, क्षमता: 535 वॉट, मेड इन इंडिया)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार गौतम
2. उप निरीक्षक श्री आकाश सिवाच
3. हेड कांस्टेबल नीतेश कुमार
4. हेड कांस्टेबल प्रदीप तिवारी
5. कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार
6. कांस्टेबल ऋषिपाल सिंह
विधिक कार्यवाही:
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही से यह स्पष्ट होता है कि एटा पुलिस अपराध एवं अपराधियों पर सख्त नियंत्रण हेतु सतत प्रयासरत है।
ये भी पढ़ें झांसी: नदी में डूबने से चाचा के साथ भतीजे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम












