एटा: मौसम बना बीमारियों की वजह: रोज़ाना 250 से अधिक मरीज पेट संक्रमण व बुखार के शिकार

एटा में मौसम बना बीमारियों की वजह: रोज़ाना 250 से अधिक मरीज पेट संक्रमण व बुखार के शिकार

संवाददाता अमन अहमद: एटा. जिले में बढ़ती उमस, तेज़ गर्मी और बदलते मौसम के बीच बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। एटा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुधवार को लगभग 1500 मरीजों की पर्ची बनी, जिनमें से 600 से अधिक मरीज मेडिसिन विभाग में पहुंचे। इन मरीजों में पेट दर्द, उल्टी-दस्त, बुखार और सिरदर्द के लक्षण प्रमुख रूप से देखे गए।

डॉक्टरों की चेतावनी: बरसात और धूप के मिलेजुले मौसम में संक्रमण की संभावना अधिक होती है।

डॉ. कावेरी उपाध्याय ने बताया कि बाहर की चीजें और गंदा पानी पीने से पेट में संक्रमण फैलता है। उन्होंने लोगों को घर का बना हल्का और सुपाच्य भोजन करने, स्वच्छ जल पीने तथा गन्ने के रस व बर्फ मिश्रित पेय से बचने की सलाह दी।

डॉ. प्रशांत गंगवार के अनुसार, बुखार, सिरदर्द और सूखी खांसी जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि घर से निकलते समय छाता, टोपी और मास्क का प्रयोग करें और बारिश में भीगने से बचें।

जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी चेताया कि इस समय साफ-सफाई और खानपान की सावधानी बेहद जरूरी है, वरना मौसमी बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि लोग लापरवाही न करें, लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।

ये भी पढ़ें चोरी का खुलासा थाना रिजोर पुलिस ने 08 सोलर प्लेटों के साथ 04 गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें