5 साल की बच्ची का बुलडोजर गिफ्ट: CM योगी ने दुलार के साथ लौटाया, कहा– मन लगाकर पढ़ाई करो

5 साल की बच्ची का बुलडोजर गिफ्ट: CM योगी ने दुलार के साथ लौटाया, कहा– मन लगाकर पढ़ाई करो

डिप्टी ब्यूरो चीफ, धर्मेंद्र चौहान उत्तर प्रदेश

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। यहां कानपुर से परिवार के साथ आई 5 साल की मासूम यशस्विनी ने उन्हें खिलौना बुलडोजर गिफ्ट किया।
सीएम योगी ने बच्ची के साथ बुलडोजर हाथ में लेकर तस्वीर खिंचवाई और स्नेहपूर्वक उसे वापस लौटाते हुए कहा— “इसे अब अपने पास रखो और मन लगाकर पढ़ाई करो।” इस दौरान मौजूद लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान छा गई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने परिजनों के साथ आए बच्चों को दुलार किया और चॉकलेट भी बांटी।
कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर कोई आरोपी जमानत पर छूटने के बाद वादी को धमकाता है, तो उसकी जमानत निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
वहीं, गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में सीएम योगी रामनवमी के अवसर पर मां सिद्धिदात्री की आराधना कर रहे हैं और कन्या पूजन भी कर रहे हैं। यह पूरा आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक संवाद का संगम बना हुआ है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal