मैनपुरी में पेट्रोल पंप सेल्समैन की गोली मारकर हत्या,मोबाइल भी ले गए बदमाश,सीसीटीबी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मैनपुरी में पेट्रोल पंप सेल्समैन की गोली मारकर हत्या,मोबाइल भी ले गए बदमाश,सीसीटीबी फुटेज खंगाल रही पुलिस

संवादाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी/औंछा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पेट्रोल पंप सो रहे सेल्समैन की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले बदमाश सेल्समैन का मोबाइल भी ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस मामले में पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच कर रहीं है। औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला कंचन निवासी 35 वर्षीय गौरव कुमार कस्वा के जसराना रोड पर गांव नगला दुर्जन के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। गुरुवार की रात्रि वह पेट्रोल पंप पर ही सोया था, शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे गौरव कुमार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
होली के दिन लेनदेन पर हुआ था विवाद सूचना मिलने के बाद औंछा थाने के इंस्पेक्टर चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई, फोंरेसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने बताया कि होली के दिन रुपये लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

घटनास्थल पर चौकी इंचार्ज का विरोध
मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को मृतक का शव नहीं उठाने दिया, परिजनों के द्वारा घटनास्थल पर नगला कंचन चौकी पर तैनात दरोगा अमित सिंह का विरोध कर रहे थें,परिजन चीख चीख कर दरोगा अमित सिंह से कह रहे थे कि गौरव को तुमने ही मरवा दिया है। होली के दिन हुए विवाद के बाद दरोगा ने पकड़े गए आरोपियों को छोड़ दिया था

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया