नवरात्रि पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, एएसपी/सीओ नगर द्वारा प्रमुख मंदिरों का सघन निरीक्षण।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत माँ बेल्हा देवी मंदिर तथा थाना अंतू क्षेत्रान्तर्गत माँ चंद्रिका देवी धाम में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया गया।।निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की सतर्कता एवं तैनाती का जायजा लिया तथा भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकास व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग, महिला सुरक्षा एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने दी जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।।जनपद पुलिस द्वारा नवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु व्यापक स्तर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है एवं निरंतर भ्रमणशील रहकर निगरानी की जा रही है।।।












