रन फॉर एम्पावरमेंट” के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश, पुलिस लाइन प्रतापगढ़ से महिला आरक्षियों की दौड़ का शुभारंभ।।

रन फॉर एम्पावरमेंट” के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश, पुलिस लाइन प्रतापगढ़ से महिला आरक्षियों की दौड़ का शुभारंभ।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “रन फॉर एम्पावरमेंट” अभियान के तहत।। पुलिस लाइन प्रतापगढ़ से महिला आरक्षियों की दौड़ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय द्वारा क्षेत्राधिकारी लाइन श्री शिव नारायण वैस के साथ संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया।। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने, महिलाओं के अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया। दौड़ के माध्यम से “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान” का संदेश आमजन तक पहुँचाया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना, उनके प्रति होने वाले अपराधों के प्रति सजगता बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के तहत इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके।।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal