मेन रोड तक सीमित साज-सज्जा पर नगर अध्यक्ष घिरे, वार्डों के लोगों में नाराजगी।।

मेन रोड तक सीमित साज-सज्जा पर नगर अध्यक्ष घिरे, वार्डों के लोगों में नाराजगी।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ। ।

पट्टी। आदर्श नगर पंचायत पट्टी में साज-सज्जा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के खिलाफ आरोप लग रहे हैं कि नगर को “दुल्हन” की तरह सजाने का दावा सिर्फ मुख्य मार्ग तक ही सीमित रहा।। नगर के वार्ड नंबर 4, 5, 6, 8 और 10 के कई निवासियों ने आरोप लगाया कि मुख्य सड़क पर ही व्यापक रूप से लाइटिंग और सजावट की गई, जबकि अन्य वार्डों की उपेक्षा की गई। लोगों का कहना है कि अगर नगर को सुंदर बनाने की पहल की गई है तो उसका लाभ सभी क्षेत्रों को समान रूप से मिलना चाहिए।।
स्थानीय नागरिकों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या केवल मेन रोड को ही आकर्षक बनाना जरूरी था, जबकि अंदरूनी मोहल्लों और अन्य सड़कों पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। रायपुर रोड के व्यापारियों और निवासियों ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि इस मार्ग पर हर खंभे पर लाइट नहीं लगाई गई, जिससे क्षेत्र अंधेरे में रहता है।।
हालांकि, इस पूरे मामले पर नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल यह मुद्दा नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें