पुलिस भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने को सीओ सिटी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

पुलिस भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने को सीओ सिटी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशांत राज ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।सीओ सिटी ने डी.ए.वी. इंटर कॉलेज एवं लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध अन्य आवश्यक

व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई।

इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों को चेक करते हुए परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सतर्कता बरतने पर विशेष जोर दिया।

ये भी पढ़ें पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें