पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी गई

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी गई।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता ने उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा के दृष्टिगत प्रताप बहादुर इंटरमीडिएट कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में किया गया।निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारी सदर ने परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी की जांच करते हुए उन्हें परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस प्रशासन द्वारा भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें पुलिस भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने को सीओ सिटी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें