पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी ने स्वामी करपात्री इंटरमीडिएट कॉलेज, रानीगंज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों की जांच कर उन्हें परीक्षा की शुचिता बनाए रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिनकी लगातार निगरानी की जा रही है।

ये भी पढ़ें पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी गई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें