जमीनी विवाद में चलीं लाठियां, 10 घायल, तीन की हालत गंभीर

प्रतापगढ़।जमीनी विवाद में चलीं लाठियां, 10 घायल, तीन की हालत गंभीर।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ के दिलीपपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगाराम पांडे का पुरवा गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें कुल 10 लोग घायल हो गए।घायलों में एक पक्ष से सुनीता देवी (50), यशोदा देवी (65), पूजा (40), आंचल (23), अंशु शर्मा (21), रमेश शर्मा (30), राकेश शर्मा (40) और राजाराम शर्मा (50) शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से सुशीला देवी (48) और वंदना (32) घायल हुई हैं।मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुनीता देवी, यशोदा देवी और रमेश शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। थाना अध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें