आगरा में पुलिस अलर्ट, सांसद आवास की ओर कूच की सूचना पर बढ़ी हलचल
आगरा: आगरा में करणी सेना के संभावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सांसद आवास की ओर कूच किए जाने की सूचना के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
फतेहाबाद VVIP रोड पर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या हंगामे से निपटा जा सके।
करणी सेना द्वारा विरोध प्रदर्शन और हंगामे की आशंका को देखते हुए एहतियातन भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मौके पर RAF और सिविल पुलिस की मौजूदगी भी देखी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, करणी सेना सांसद आवास की ओर मार्च करने की योजना बना रही है, जिसको लेकर पुलिस पहले से ही सतर्क है और हालात पर नज़र बनाए हुए है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में बैरिकेडिंग भी की गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें सुल्तानपुर: हनुमान जयंती पर खुदाई के दौरान निकली हनुमान जी की मूर्ति, गांव में मंदिर बनाने की तैयारी













