डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम सीदीपुर बिसरख में तालाब पुनर्जीवन पर सामुदायिक उत्सव सम्पन्न
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर





(मुख्य विकास अधिकारी गौतम बुद्ध नगर डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में ग्राम सीदीपुर बिसरख) में विगत दिवस डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स एवं एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से सीदीपुर तालाब के पुनर्जीवन के उपलक्ष्य में सामुदायिक उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि विश्व में उपलब्ध कुल जल का केवल सीमित हिस्सा ही उपयोग योग्य है, इसलिए जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तालाबों और जलाशयों का दीर्घकालीक संरक्षण तभी संभव है जब स्थानीय समुदाय स्वयं उनकी देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाए। इस अवसर पर उन्होंने सीदीपुर तालाब के कायाकल्प की संपूर्ण प्रक्रिया और सामुदायिक सहभागिता को दर्शाने वाली पुस्तिका का विमोचन भी किया।
यह कार्यक्रम नेचुरल इकोसिस्टम रिस्टोरेशन कार्यक्रम के अंतर्गत ‘हमारे तालाब, हमारी पहचान’ पहल के तहत ‘जल Connect अभियान : ReStorying Our Ponds’ के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी बिसरख फनिश कुमार सहित सीदीपुर ग्राम पंचायत एवं आसपास के गांवों के पंचायत प्रतिनिधि तथा लगभग 100 ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने तालाब समिति के सदस्यों के साथ पुनर्जीवित तालाब का भ्रमण किया तथा
तालाब के परिवर्तन की यात्रा को दर्शाने वाली फोटो वॉल का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम प्रधानों, एचसीएल फाउंडेशन की टीम को सम्मानित किया और तालाब के पुनर्जीवन एवं संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्कूली बच्चों तथा ग्रामीणों के प्रयासों की भूरी-भूरी सराहना की गौतम बुद्ध नगर।












