भारत गृह मंत्रालय महानिदेशक ने जारी किए नागरिक सुरक्षा के लिए श्री गुलाम नबी ने ध्वस्त भवनों में फंसे लोगो को निकालना, खोज एवं बचाव की तकनीकी जानकारी प्रदान की

भारत गृह मंत्रालय महानिदेशक ने जारी किए नागरिक सुरक्षा के लिए श्री गुलाम नबी ने ध्वस्त भवनों में फंसे लोगो को निकालना, खोज एवं बचाव की तकनीकी जानकारी प्रदान की

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

(गाजियाबाद। भारत सरकार गृह मंत्रालय, महानिदेशक नागरिक सुरक्षा द्वारा प्रायोजित नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के वार्डन / स्वयंसेवक क्षमता निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान)किए जाने के निर्देश दिये गये है।उक्त के अनुपालन में दिनांक 05.01.2026 से 11.01.2026 तक प्रशिक्षण के चतुर्थ सत्र का आयोजन प्रात 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक रामलीला मैदान, कविनगर स्थित जानकी सभागार में किया जा रहा है। दिनांक 09.01.2026 को को प्रशिक्षण में सर्वप्रथम श्री गुलाम नबी सहायक उपनियंत्रक, (व०वे०) द्वारा बचाव सेवा की सामान्य जानकारी प्रदान की गयी।तदोपरांत सब इंस्पेक्टर जी.डी. आनन्द कुमार, 8वीं बटालियन एन.डी.आर.एफ. एवं उनकी टीम, तथा श्री गुलाम नबी, सहायक उपनियंत्रक गाजियाबाद द्वारा बचाव की आपातकालीन विभिन्न विधियों, जिसमें भवनों के ध्वस्त होने, ध्वस्त भवनों में फंसे लोगो को निकालना, खोज एवं बचाव की तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी।उक्त प्रशिक्षण में श्री नेम सिंह, सहायक उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद, श्री हर्ष वर्मा, डिवीजनल वार्डन (आरक्षित) एवं श्री दीपक अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन, श्री तुषार शर्मा, आई.सी.ओ. टाउन हॉल प्रखण्ड, द्वारा प्रशिक्षण के

सफलतापूर्वक आयोजन में नागरिक सुरक्षा के समस्त स्टॉफ तथा वरिष्ठ वार्डनों के साथ सहयोग प्रदान किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें