गाजियाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी थाना कविनगर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटनाओं में संलिप्त 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 4 स्कूटी, 01 मोटरसाइकिल एवं 8 मोवाइल फोन बरामद।

गाजियाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी थाना कविनगर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटनाओं में संलिप्त 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 4 स्कूटी, 01 मोटरसाइकिल एवं 8 मोवाइल फोन बरामद।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

(श्री सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर) थाने की टीम द्वारा सफल अनावरण

घटना दिनांक 07.01.2026 को वादी श्री सूरज कुमार पुत्र श्री कमल किशोर निवासी D-558, गली नं. 4. अशोक नगर, शहादरा, दिल्ली तथा वादी श्री राकेश रंजन पुत्र श्री जनार्दन सिंह निवासी हिमालय टावर, अहिंसा खंड, इंदिरापुरम द्वारा स्कूटी चोरी की तहरीर थाना कविनगर पर दी गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई।कार्यवाही घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा किए गए अथक प्रयास, लोकल इनपुट, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 08.01.2026 को निम्नलिखित अभियुक्तों को सेक्टर-03 सर्विस रोड के पास, आरडीसी, राजनगर चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही तत्परता से सुनिश्चित की जा रही है।प्रशांत चौधरी उर्फ जाट बावली पुत्र श्री जीत चौधरी, निवासी मकान नं. 1155, गली नं. 07, पूकना मोड़, थाना नंदग्राम, जनपद गाजियाबाद, उम्र लगभग 27 वर्ष,मनोज पुत्र स्व. महावीर प्रसाद, निवासी मकान नं. 1181, मुकुल मेडिकल स्टोर के पास, गली नं. 07, धूकना मोड़, थाना नंदग्राम, जनपद गाजियाबाद, उम्र लगभग 25 वर्ष विकास पुत्र देवेंद्र पाल सिंह, निवासी ग्राम दोली रघुवर दयाल, थाना इज्जतनगर, बरेली, हाल पताः फ्लैट नं. 176-C, काशीराम कॉलोनी, मधुबन बापूधाम, थाना मधुबन बापूधाम, जनपद गाजियाबाद , उम्र लगभग 20 वर्ष पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनके कब्जे से बरामद मोबाइल फोन चोरी एवं झपटमारी के हैं, जिन्हें वे राह चलते व्यक्तियों से या सोते हुए लोगों की जेब से निकाल लेते थे। स्कूटी DL2SP9361 को तीनों ने मिलकर आरडीसी क्षेत्र से चोरी किया था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अन्य वाहन भी चोरी कर आरडीसी सर्विस रोड पर छिपाकर खड़े किए थे, जिनमें 3 स्कूटी एवं। स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल हैं। अभियुक्तों के पास इन वाहनों के कोई वैध कागजात नहीं हैं। वे इन वाहनों को ग्राहक मिलने पर मजबूरी बताकर बेच देते थे। गिरफ्तारी के समय भी वे इसी प्रकार की घटना को अंजाम देने जा रहे थे।

बरामदगीः 04 स्कूटी:

(1) DL2SP9361

(2) UP14FQ1904

(,3) UP14BV7898

(4) DL4SCC9264

(01) मोटरसाइकिल: IP14FW5902 (08 )मोबाइल फोन,आपराधिक इतिहासः अभियुक्त प्रशांत चौधरी के विरुद्ध कमिश्नरेट गाजियाबाद में 03 चोरी, 01 लूट, 01 आयुध अधिनियम एवं 02 बरामदगी के मुकदमे पंजीकृत हैं।गिरफ्तार करने वाली टीमःथाना कविनगर पुलिस टीम, कमिश्नरेट गाजियाबाद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें