मथुरा में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेसियों ने सुनी किसानों की समस्याएं
रिपोर्ट जय भगवान बघेल। मथुरा उत्तर प्रदेश।
मथुरा में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने गांवों में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है रविवार देर शाम मांट विधानसभा क्षेत्र के नोहझील क्षेत्र के सदीकपुर,चांदपुर कला और शल्ल वलीपुर सहित करीब एक दर्जन गांवों में कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों और किसानों से जनसंपर्क किया इस जनसंपर्क अभियान के दौरान मथुरा वृंदावन के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं किसानों ने बिजली,पानी, सड़क,सिंचाई और फसल नुकसान से संबंधित अपनी परेशानियां नेताओं के समक्ष रखीं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने किसानों को आश्वासन दिया कि ओलावृष्टि और बारिश से खराब हुई गेहूं की फसल के लिए उचित मुआवजा दिलाने हेतु कांग्रेस लगातार आवाज उठाएगी उन्होंने यह भी कहा कि किसानों और ग्रामीणों की सभी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा और उनके शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम ने बताया कि पार्टी गांव गांव जाकर सीधे लोगों से संवाद कर रही है ताकि जनता की समस्याओं को समझा जा सके इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं को खुलकर साझा किया इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।












