मैनपुरी में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़: 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद

मैनपुरी में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़: 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद

संवादाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी जिले के बेवर क्षेत्र में पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल और साइबर थाना टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रियांशु तोमर, अमन तोमर और अवनीश के रूप में हुई है, जो थाना बेवर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोप है कि यह गिरोह नौकरी दिलाने, निवेश और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को लुभावने ऑफर देकर ठगी करता था।

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम

आरोपी सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन माध्यमों के जरिए लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें आकर्षक योजनाओं का झांसा देकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।

बरामद हुआ सामान

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16,180 रुपये नकद, 3 मोबाइल फोन, 1 एटीएम कार्ड और 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के काम में किया जाता था।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने संगठित तरीके से साइबर ठगी करने और ठगी की रकम आपस में बांटने की बात स्वीकार की है।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों और नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नौकरी, निवेश या ऑनलाइन ऑफर के नाम पर मिलने वाले किसी भी लालच में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें