दादरी विधानसभा के ग्राम बिसाहड़ा में प्रस्तावित 100 शैय्यायुक्त चिकित्सालय निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक में,दादरी विधायक तेजपाल नागर की उपस्थित में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने संबंधित अधिकारियों के साथ हुई संपन्न
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर



गौतमबुद्धनगर 23 मई,2026जनपद गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिसाहड़ा में प्रस्तावित 100 शैय्यायुक्त चिकित्सालय के निर्माण को लेकर दादरी विधायक तेजपाल नागर की उपस्थित में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में चिकित्सालय निर्माण के लिए भूमि चिन्हांकन, राजस्व अभिलेखों की स्थिति तथा निर्माण प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान मा0 विधायक द्वारा दादरी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े अन्य विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं के संबंध में भी विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से प्रस्तावित भूमि की उपलब्धता और आवश्यक औपचारिकताओं की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सालय निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि के चिन्हांकन एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी कर शासन को नियमानुसार आख्या भेजी जाए, ताकि जनहित की इस महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य जल्द शुरू कराया जा सके। गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद शालिनी गुप्ता, तहसीलदार दादरी प्रतीक चौहान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंदन सोनी एवं लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।












