दिनांक-04-अगस्त-2026‘‘लोनी क्षेत्र में अवैध निर्माणों को जी0डी0ए0 ने किया ध्वस्त‘‘
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
उपाध्यक्ष महोदय श्री नंदकिशोर कलाल के निर्देशों के अनुपालन में अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनांक 04.08.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-03 के नेतृत्व में उ0प्र0 नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत भूखण्ड संख्या-डी-4 गंगा विहार, लोनी गाजियाबाद पर स्वीकृत मानचित्र के अतिरिक्त किये गये निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ता द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्रभारी प्रवर्तन जोन-08 एवं समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।












