दिनांक:19/01/2026,आज 25 जनवरी 2026 को सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर गाजियाबाद। सौरभ भट्ट अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के पत्र के साथ संलग्न भारत निर्वाचन आयोग के पत्र (छायाप्रति संलग्न) का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके माध्यम से स्कूल व शैक्षणिक संस्थाओं में चोदहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “”My India, My Vote” with the tagline of Citizen at the Heart of Indian Democracy. से
सम्बन्धित गतिविधियां एवं शपथ ग्रहण समारोह (आयोजित करने के साथ ही समस्त कार्यालयों में दिनांक 25.01.2026 को पूर्वान्ह 11.00 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों / कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाने सम्बन्धी निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने बताया कि निर्देशों के क्रम में आयोग के निर्देशानुसार सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिनांक 25.01.2026 को प्रातः 11.00 बजे आप अपने अधीनस्थ कार्यालयों एवं बैंकों में समस्त कर्मचारियों / अधिकारियों को शपथ दिलाये जाने हेतु कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ आयोजित कराने एवं उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित मतदाताओं को शपथ दिलाने का कार्य अपने माध्यम से सम्पादित कराने का कष्ट करें।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की फोटो एवं वीडियोग्राफी कराकर उसी दिन इस कार्यालय की ई. मेल आई.डी. adeo-gha@nic.in पर उपलब्ध कराने का कष्ट करें।












