अटल आवासी विद्यालय प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 हेतु करें आवेदन
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद। अटल आवासीय विद्यालय ग्राम कौन्दू जनपद बुलन्दशहर के लिए कक्षा-6 व कक्षा-9 में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा दिनांक 22.02.2026 को आयोजित की जा रही है।
अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु अधिक से अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने हेतु श्री अभिनव गोपाल, मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद के निर्देशन में निर्माण श्रमिकों को जागरूक करने के लिये श्रम विभाग द्वारा लेबर अड्डों व ग्राम पंचायतों में लगातार कैम्प लगाये जा रहे है, जिसमे कम में आज दिनांक 19.01.2026 को लेबर अड्डा बलरामपुर लोनी, गाजियाबाद में श्रम विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा कैम्प का आयोजन किया गया।
श्रम विभाग के अधिकारी सुश्री रीना, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं श्री रविन्द्र कुमार कम्प्यूटर आपरेट द्वारा श्रम विभाग में श्रमिक पंजीयन व संचालित श्रमिकों के हितार्थ विभिन्न योजनाओं जैसे अटल विद्यालय विद्यालय, मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। लगभग 130 श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से सम्बन्धित पम्पलेट वितरित किये गये। अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हेतु 5 निर्माण श्रमिकों से आवेदन पत्र प्राप्त किये गये तथा 15 श्रमिको के नये पंजीकरण एवं 13 श्रमिकों के नवीनीकरण कराये गये।
श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी निर्माण श्रमिकों से अपील की गयी कि जिन निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण नही है
वह अपना पंजीकरण एवं पूर्व से पंजीकृत निर्माण श्रमिक, जिनका नवीनीकरण नही है वह अपना नवीनीकरण जनसेवा केन्द्र / श्रम विभाग कार्यालय, लोहिया नगर गाजियाबाद में जाकर करा ले। ताकि श्रम विभाग के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकें।
ये भी पढ़ें दिनांक:19/01/2026,आज 25 जनवरी 2026 को सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा













