डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों में CवD श्रेणी प्राप्त विभागो की समीक्षा बैठक

डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों में CवD श्रेणी प्राप्त विभागो की समीक्षा बैठक। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की देखरेख में।

समावाददाता पवन सूर्यवंशी

१. बैठक की तिथि एवं समय -19-01-20268 दोपहर 12:00 बजे

2. बैठक का स्थान मुख्य विकास अधिकारी कक्ष

3. बैठक की अध्यक्षता किसने की मुख्य विकास अधिकारी महोदय

4. बैठक का उद्देश्य

CM डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों में CवD श्रेणी प्राप्त विभागो की समीक्षा बैठक।

5. प्रमुख बिंदु / निर्णय

1-अल्पसंख्यक कल्याण विभाग पूर्वदशम / दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना

कक्षा 9-10 में दिनांक 13 दिसम्बर, 2025 तक 878 फाइनल सब्मिशन के सापेक्ष संस्था स्तर से 769 आवेदन फारवर्ड किये गये है अवशेष 109 आवेदन फारवर्ड करने से रह गये है तथा कक्षा 11-12 के 890 फाइनल सब्मिशन के सापेक्ष संस्था स्तर 787 आवेदन फारवर्ड किये गये है एवं 103 आवेदन संस्था स्तर से अवशेष रह गये है। लम्बित आवेदनो से सम्बन्धित स्पस्टीकरण प्रस्तुत करें तथा प्रतिदिन अद्यतन स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिये गये ।

2-समाज कल्याण

समस्त प्रकार की छात्रवृत्ति में किसी भी दशा में जनपदीय समिति स्तर पर आवेदन लम्बित नहीं रहने चाहिए। लम्बित आवेदनो से सम्बन्धित स्पस्टीकरण प्रस्तुत करें तथा प्रतिदिन अद्यतन स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिये गये ।

3- पिछडा कल्याण छात्रवृत्ति

दशमोत्तर छात्रवृत्ति / पूर्वदशम छात्रवृत्ति मे किसी भी दशा में समस्त स्तरो पर आवेदन लम्बित नही रहने चाहिए । लम्बित आवेदनो से सम्बन्धित स्पस्टीकरण प्रस्तुत करें तथा प्रतिदिन अद्यतन स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिये गये ।

4-सेतु निगम – सी०एम०डैशबोर्ड पर प्रगति बढाते हुये बी श्रेणी में लाने का निर्देश दिये ।

5-पी०एम० सूर्य घर- निर्देशित किया गया कि समस्त विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने हेतु सकारात्मक प्रयास किए जाये तथा विभागों के ठेकेदारों एवं राशन डीलरों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये गये ।

6- फैमली आई०डी० कराने के निर्देश दिये गये । प्रतिदिन, फैमली आई०डी० से सम्बन्धित प्रगति की अद्यतन स्थिति से अवगत करने के निर्देश के दिए गए

7. उपस्थित अधिकारियों के नाम-

1-जिला समाज कल्याण अधिकारी

2-जिला अल्पसख्यक कल्याण अधिकारी

3- जिला पिछडा कल्याण अधिकारी

4-परियोजना अधिकारी नेडा

5- परियोजना प्रबन्धक सेतु निगम

6- जिला अर्थ एंव सख्याधिकारी

8 आगे की कार्यवाही / दिशा-निर्देश

जनपद की समस्त योजनाओ से सम्बन्ति अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि योजनाओं की गहन समीक्षा कर पूर्ण कराना तथा माह जनवरी 2028 में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति कर ए ग्रेड लाना सुनिश्चित करे ।

ये भी पढ़ें अटल आवासी विद्यालय प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 हेतु करें आवेदन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें