बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन, बालिकाओं को किया गया जागरूक
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी
प्रतापगढ़। जनपद के लीलापुर थाने परिसर में बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र की बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।सम्मेलन में उपस्थित बालिकाओं को वुमेन पावर लाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, आपातकालीन पुलिस सेवा, चाइल्ड हेल्पलाइन, स्वास्थ्य सेवाएँ तथा साइबर हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम के सदस्यों ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में इन सेवाओं का तुरंत उपयोग करें और निर्भीक होकर आगे आएँ।कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने प्रश्न पूछे, जिनका मिशन शक्ति टीम ने सरल भाषा में समाधान किया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना रहा।
ये भी पढ़ें जी.एस. अकादमी, धरवारा में विज्ञान प्रदर्शनी: ‘सौरमंडल मॉडल’ ने मोहा सबका मन, प्रबंधक ने किया सम्मानित












