डीसी ने किया जनगणना के तहत स्व-गणना का कार्य यह विकल्प आगामी 30 अप्रैल तक रहेगा उपलब्ध: डीसी।

डीसी ने किया जनगणना के तहत स्व-गणना का कार्य यह विकल्प आगामी 30 अप्रैल तक रहेगा उपलब्ध: डीसी।

जिला क्राइम रिपोर्टर सागर गोयल  पानीपत हरियाणा।

जिला में जनगणना के तहत मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य 1 मई से 30 मई तक किया जाएगा।

पानीपत, 20 अप्रैल। जनगणना 2027 के अंतर्गत जनगणना प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के उद्देश्य से स्व-गणना का विकल्प शुरू हो गया है, जोकि आगामी 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा। सोमवार को पानीपत जिला सचिवालय में डीसी डॉ विरेंदर कुमार दहिया ने स्व-गणना करते हुए जिलावासियों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया है। डीसी डॉ विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि जिलावासी 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित पोर्टल एसइडॉटसेन्ससडॉटजीओवीडॉटइन के माध्यम से स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। इससे समय की बचत के साथ-साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि नागरिक स्व – गणना के लिए 16 भाषाओं में से अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं। फार्म में कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे। उन्होंने कहा कि यह सुविधा नागरिकों को डिजिटल माध्यम से अपने विवरण स्वयं दर्ज करने का अवसर देती है, जिससे जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बनती है डीसी ने कहा कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी आमजन के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी और इससे जनगणना अभियान की सफलता सुनिश्चित होगी। उन्होंने अपील की कि सभी कर्मचारी इस डिजिटल पहल में बढ़-चढकऱ हिस्सा लें और समय रहते अपनी स्वयं-गणना पूर्ण करें, ताकि जिले में अधिकतम भागीदारी और सटीक आंकड़ों का संकलन हो सके। उन्होंने बताया कि जिला में जनगणना के तहत मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य 1 मई से 30 मई तक किया जाएगा। यह कार्य जनगणना की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, जिसके माध्यम से प्रत्येक भवन, मकान एवं परिवार से संबंधित आधारभूत आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। डीसी डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने आमजन से अपील की कि वे जनगणना कर्मियों का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी देने से बचें, ताकि जिला पानीपत में यह महत्वपूर्ण कार्य प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें