उप श्रम आयुक्त, उ०प्र०, गाजियाबाद क्षेत्र, गाजियाबाद।मुख्य विकास अधिकारी, अभिनव गोपाल गाजियाबाद के निर्देशन में निर्माण श्रमिकों को जागरूक करने के लिये श्रम विभाग द्वारा कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में

उप श्रम आयुक्त, उ०प्र०, गाजियाबाद क्षेत्र, गाजियाबाद।मुख्य विकास अधिकारी, अभिनव गोपाल गाजियाबाद के निर्देशन में निर्माण श्रमिकों को जागरूक करने के लिये श्रम विभाग द्वारा कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

आज दिनांक 10. 01.2026 को लेबर अड्‌डा नासिरपुर फाटक पर श्रम विभाग द्वारा कैम्प का आयोजन किया गया। श्रम विभाग के अधिकारी श्री कृष्ण अवतार सहायक श्रमायुक्त, गाजियाबाद , सुश्री रीना, अम प्रवर्तन अधिकरी गाजियाबाद एवं श्री रविन्द्र कुमार, कम्प्यूटर आपरेटर, गाजियाबाद ने विभाग में संचालित श्रमिकों के हितार्थ विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तृतपूर्वक जानकारी दी। लेबर अड्डे पर कैम्प के प्रति श्रमिकों में गर्मजोशी दिखाई पड़ी। लगभग 300 श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से सम्बन्धित पम्पलेट वितरित किये गये। विभाग के अधिकारियों द्वारा कैम्प में अटल आवासीय विद्यालय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। प्रवेश परीक्षा हेतु 03 वर्ष पुराने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों द्वारा 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक कक्षा-06 व कक्षा 09 की प्रवेश परीक्षा के लिये आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र भरने हेतु श्रमिकों की पात्रता, बच्चों की उम्र आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। अटल आवासीय विद्यालय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हेतु 05 निर्माण श्रमिकों से आवेदन पत्र प्राप्त किये गये तथा 20 श्रमिको के नये पंजीकरण एवं 14 श्रमिकों के नवीनीकरण कराये गये। श्री कृष्ण अवतार, सहायक श्रमयुक्त गाजियाबाद द्वारा सभी निर्माण श्रमिकों से अपील की गदी कि जिन निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण नही व अपना पंजीकरण एवं जो श्रमिक पंजीकृत व अपना नवीनीकरण जनसेवा केन्द्र श्रम विभाग कार्यालय, लोहिया नगर गाजियाबाद में जाकर करा ले। ताकि श्रम विभाग की श्रमिक तिथि में संचालित विभिन्न योजनाओं यथा अटल विद्यालय विद्यालय में बच्चों के प्रवेश सहित, मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना एवं निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना इत्यादि जन्म से मृत्यु तक की योजनाओं का लाभ उठाया जा सकें।(अनुराग मिश्र) उप श्रमायुक्त, उ०प्र०,

गाजियाबाद।
पत्रांक 252-53/ गा०भ०नि० बो०

दिनांक 10/01/2026

प्रतिलिपि निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित :-

1. जिला सूचना अधिकारी, गाजियाबाद को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि उक्त विज्ञप्ति को निःशुल्क जनपद के समस्त समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने हेतु निर्देश

(अनुराग मिश्र) उप श्रमायुक्त, उ०प्र०, गाजियाबाद।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें