माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गाजियाबाद में रेस्क्यू अभियान,गाजियाबाद इस ऑपरेशन के तहत अनाथ बच्चे बेसहारा महिला एवं बुजुर्ग को ढूंढा गया

माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गाजियाबाद में रेस्क्यू अभियान,गाजियाबाद इस ऑपरेशन के तहत अनाथ बच्चे बेसहारा महिला एवं बुजुर्ग को ढूंढा गया

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

आज दिनांक 10 जनवरी 2026 को माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन रिट पिटिशन ज्योति राजपूत बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य के अनुपालन में श्री मनोज कुमार पुष्कर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जनपद गाजियाबाद के निर्देशानुसार जनपद गाजियाबाद के विभिन्न क्षेत्रों हापुर चुंगी चौराहा, पुराना बस अड्डा, हापुर मोड़ आदि स्थानों पर रेस्क्यू एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान अनाथ एवं बेसहारा बच्चों, निराश्रित महिलाओं एवं बुजुर्गों की तलाश एवं पहचान का प्रयास किया गया, परंतु भ्रमण के दौरान कोई भी अनाथ बच्चा, बेसहारा परिवार अथवा निराश्रित व्यक्ति चिन्हित नहीं पाया गया। तथापि टीम द्वारा संबंधित स्थलों का गहन निरीक्षण कर आवश्यक सतर्कता बरती गई। रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व श्री जितेंद्र कुमार, संरक्षण अधिकारी, जिला प्रोबेशन कार्यालय, गाजियाबाद द्वारा किया गया। अभियान में श्रीमती प्रीति मलिक, सेंटर मैनेजर वन स्टॉप सेंटर, श्रीमती सीमा मलिक केश्वरकर एवं सुश्री सुमन (पैरामेडिकल स्टाफ) शामिल रहीं। सुरक्षा व्यवस्था हेतु थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग गाजियाबाद से प्रभारी निरीक्षक श्री प्रभु दयाल सहित पुलिस टीम द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

यह अभियान माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के प्रभावी अनुपालन के अंतर्गत चलाया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें