थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, निशांदेही से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 315 बोर बरामद।

थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, निशांदेही से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 315 बोर बरामद।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी लोनी बॉर्डर

दिनांक 25.10.2025 को थाना लोनी बॉर्डर पर वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर वादी के साथ मारपीट करने, गाली गलौच करने, हवाई फायरिंग करने व धमकी देने के सम्बन्ध में थाना लोनी बॉर्डर पर तत्काल सुसंगत धारा 191 (2) /191(3)/190/115(2)/352/351(2)/125 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात आज दिनांक 10.01.2026 को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त हर्ष पुत्र काले मोटा उर्फ नरेन्द्र निवासी पंचवटी कालोनी थाना लोनी बार्डर गाजियाबाद उम्र करीब 19 वर्ष को थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जिसकी निशांदेही से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 9(1)A(1)/25 (2) आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी। अन्य अभियुक्तगण की तलाश की जा रही है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पछताछ का विवरण-

अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि मेरे दोस्त का वादी उपरोक्त के साथ ऑटो में से सवारी उतारने के दौरान झगडा हो गया था उसके बाद हमने वादी के घर के पास जाकर डराने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग कर दी थी जिसके बाद हमने तमंचे को नहर रोड पर अन्डर पास के समीप झाडियों में छिपा दिया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

हर्ष पुत्र काले मोटा उर्फ नरेन्द्र निवासी पंचवटी कालोनी थाना लोनी बार्डर गाजियाबाद उम्र करीब 19 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-

घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 315 बोर बरामद।

आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग

अभियुक्त के विरूद्ध उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना लोनी बॉर्डर पर 01 अभियोग पंजीकृत है अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें