गौतम बुद्ध नगर: कृभको के सहकारी अभियान में कृषि व सहकारिता को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

गौतम बुद्ध नगर: कृभको के सहकारी अभियान में कृषि व सहकारिता को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

संवाददाता पवन सूर्यवंशी नोएडा एनसीआर

गौतम बुद्ध नगर, 30 जनवरी 2026विकास भवन सभागार में विगत दिवस कृभको (कृषि बहुउद्देशीय सहकारी संस्था) द्वारा आयोजित सहकारी सशक्तिकरण अभियान में जिले के सभी कृषि अधिकारी, ADCO, ADO एवं 30 बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक खेती और कृषि विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप सिंह परमेश ने रासायनिक उर्वरक कम प्रयोग करने और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने किसानों को अनुदानित उर्वरकों का सही उपयोग करने और गैर अनुदानित उर्वरक के लिए बाध्य न करने की सलाह दी कार्यक्रम में डॉ. महेश कुमार (नोवोनेसिस प्रतिनिधि) द्वारा कृभको रिजोसुपर माइकोराइजा के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही किसानों के लिए निःशुल्क मिट्टी परीक्षण और फार्मर रजिस्ट्री कराने की जानकारी भी साझा की गई। ADO को-ऑपरेटिव आलोक रंजन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहकारिता क्षेत्र में चल रही योजनाओं की जानकारी दी और सभी सचिवों से किसानों की जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कृषि विभाग के श्री यतीश शर्मा ने POS मशीन के माध्यम से 100% उर्वरक बिक्री सुनिश्चित करने की सलाह दी।अंत में सभी मंचासीन अधिकारियों ने कार्यक्रम की सराहना की और कृभको की ओर से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया, कवरेज संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें