विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में भक्तों को 2 घंटे प्रवेश दिया जाए
सवांददाता संतोष यादव।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि गर्भगृह में प्रवेश देने का फ़ैसला जिला कलेक्टर के पास रहेगा. सुप्रीम कोर्ट ने गर्भगृह में आम लोगों के प्रवेश को लेकर लगायी गई याचिका को ख़ारिज कर दिया है। ऐसे में उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया ने आदरणीय श्री मुख्यमंत्री जी से माँग की है कि दो घंटे के लिए भक्तों को महाकाल मंदिर के गर्भगृह में दर्शन हेतु प्रवेश दिया जाना चाहिए। जिससे आम भक्त श्रद्धालुओं के मन में जो विआईपी गर्भ ग्रह दर्शन को लेकर जो असमानता का भाव है वह मिटाया जा सके।












