मा0 सांसद डॉ. महेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति “दिशा”की बैठक संपन्न, जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : मा० सांसद

मा0 सांसद डॉ. महेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति “दिशा”की बैठक संपन्न, जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : मा० सांसद

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, जल एवं सामाजिक सुरक्षा आदि योजनाओं की हुई गहन समीक्षा गौतमबुद्धनगर 01 अगस्त, 2026 मा० सांसद गौतमबुद्धनगर एवं जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) के अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा लोकहित से जुड़े कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर मा0 विधायक दादरी तेजपाल नागर, मा0 विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, मा0 एम0एल0सी0 श्रीचंद शर्मा एवं मा0 एम0एल0सी0 नोएडा नरेंद्र भाटी, प्रशासक जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर अमित कुमार, मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गीता पंडित, सहित जिलाधिकारी मेधा रूपम, एसीईओ नोएडा सतीश पाल, एसीईओ ग्रेटर नोएडा सुमित यादव, मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मदन मोहन मणि त्रिपाठी, प्रभारी जिला विकास अधिकारी/ परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी रजनीकांत मित्तल एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, समाज कल्याण विभाग, जल जीवन मिशन, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा नंद बाबा दुग्ध योजना सहित विभिन्न विभागों की प्रगति के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।मा० सांसद ने समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पहुंचाना सुनिश्चित करे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सामाजिक सहायता योजनाएं, सांसद आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, ग्रामीण स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY), आरटीई, डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण, वर्षा जल संचयन, पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम तथा बाल संरक्षण योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण करने और निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मा० सांसद ने वर्षा ऋतु के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी ग्रामीण तालाबों की समयबद्ध रूप से साफ-सफाई कराई जाए, ताकि वर्षा का जल तालाबों में एकत्रित हो सके। उन्होंने कहा कि तालाबों की जलधारण क्षमता बढ़ने से गांवों में जलभराव की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण होगा, भूजल स्तर में सुधार आएगा तथा जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।बाल संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मा० सांसद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक तीन माह में नियमित रूप से बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया जाए ताकि बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, उनकी देखभाल तथा आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता प्रभावी रूप से सुनिश्चित हो सके।आरटीई (शिक्षा का अधिकार) अधिनियम की समीक्षा करते हुए मा० सांसद ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि पात्र एवं वंचित वर्ग के सभी बच्चों का आरटीई के तहत निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से विद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित कराया जाए। मा० सांसद ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। इसके लिए सभी अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में लाभ से वंचित न रहे। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाए। बैठक में मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए विभिन्न सुझावों एवं उनकी समस्याओं पर संबंधित अधिका रियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।मा० सांसद ने स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, शिक्षा विभाग को विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समाज कल्याण विभाग को वृद्धावस्था पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने, कृषि एवं उद्यान विभाग को किसानों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने तथा पशु चिकित्सा विभाग को पशु रोग नियंत्रण एवं पशुपालकों के हित में संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने आश्वस्त किया कि मा0 सांसद द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन विकास कार्यों में और अधिक गति लाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता एवं गंभीरता के साथ कार्य करता रहेगा, गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें