आईजी ने अवधेश्वर नाथ धाम का किया निरीक्षण, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

आईजी ने अवधेश्वर नाथ धाम का किया निरीक्षण, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा/प्रतापगढ़। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के साथ थाना हथिगवां क्षेत्र स्थित अवधेश्वर नाथ धाम का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय, क्षेत्राधिकारी कुंडा शिवनारायण वैस सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पुलिस ड्यूटी प्वाइंट, सीसीटीवी निगरानी तथा प्रकाश व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आईजी ने विशेष रूप से महिला सुरक्षा, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा भीड़ प्रबंधन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और पूरे श्रावण माह के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था हर स्थिति में सुचारु बनाए रखी जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक दर्शन का लाभ मिल सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें