32वें से 65वें पायदान पर पहुंचा इटावा, मंडी और नगर विकास विभाग के प्रदर्शन पर जिलाधिकारी ने जताई गहरी नाराजगी

32वें से 65वें पायदान पर पहुंचा इटावा, मंडी और नगर विकास विभाग के प्रदर्शन पर जिलाधिकारी ने जताई गहरी नाराजगी

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा। शासन स्तर पर जारी रैंकिंग में इटावा जिले की स्थिति 32वें पायदान से गिरकर 65वें स्थान पर पहुंचने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। जिले की गिरती रैंकिंग को लेकर जिलाधिकारी ने मंडी विभाग एवं नगर विकास विभाग के अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की है।
जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि संबंधित विभागों की लापरवाही और कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण जिले की रैंकिंग प्रभावित हुई है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकताओं वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने साफ निर्देश दिए कि विकास कार्यों, साफ-सफाई, जनहित योजनाओं और मंडी व्यवस्थाओं में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करें और आगामी समीक्षा तक जिले की स्थिति में सुधार दिखाई देना चाहिए। नगर विकास विभाग को शहर की सफाई व्यवस्था, जल निकासी और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए गए, जबकि मंडी विभाग को किसानों से जुड़े कार्यों और व्यवस्थाओं में सुधार लाने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जवाबदेही तय करते हुए कहा कि यदि कार्यों में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले की रैंकिंग सुधारने के लिए सभी विभागों को लक्ष्य निर्धारित कर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें