मतदेय स्थलों के संभाजन के अंतर्गत आलेख्य सूची तैयार किए जाने हेतु जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

मतदेय स्थलों के संभाजन के अंतर्गत आलेख्य सूची तैयार किए जाने हेतु जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर, 30 जून 2026मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में पुनरीक्षण से पूर्व की गतिविधियों के अंतर्गत मतदेय स्थलों का संभाजन 1200 मतदाताओं के आधार पर किए जाने की प्रक्रिया के संबंध में आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने एनआईसी सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया, मानकों एवं आगामी कार्यवाही के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में मतदाताओं की सुविधा एवं निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुगम, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मतदेय स्थलों का पुनर्निर्धारण किया जा रहा है। बैठक के दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची तैयार किए जाने, वर्तमान मतदेय स्थलों की स्थिति, संभावित परिवर्तन एवं मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए। आवश्यक सुझावों पर चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि मतदेय स्थलों से संबंधित यदि किसी प्रकार का संशोधन, परिवर्तन अथवा अन्य कोई प्रकरण प्रस्तावित हो तो उसे लिखित रूप में दो दिवस के भीतर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों के आधार पर मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची तैयार कर निर्धारित समयावधि में उसका प्रकाशन कराया जा सके। इस अवसर पर मा0 सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, सपा जिला प्रभारी अनूप तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष रोहित मन्ते,आम आदमी पार्टी से जिला अध्यक्ष परशुराम चौधरी, बहुजन समाज पार्टी से मंडल कोऑर्डिनेटर सूरजभान, सीपीआईएम से सदस्य अरुण प्रताप सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के संबंधित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें