जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 13 मई, 2026 जिलाधिकारी द्वारा आज शाहबेरी, क्रॉसिंग रोड ग्रेटर नोएडा स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का औचक निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान लाइसेंस संबंधी अभिलेखों, निर्धारित मूल्य सूची, सीसीटीवी व्यवस्था, पीओएस मशीन के माध्यम से की जा रही बिक्री तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुकान पर समस्त व्यवस्थाएं शासन की गाइडलाइन के अनुरूप सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग निरंतर संचालित रहे तथा पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओवररेटिंग के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं विक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा  कि निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर मदिरा बिक्री किसी भी स्थिति में न की जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी दुकानों पर मूल्य सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए तथा उपभोक्ताओं से निर्धारित दरों के अनुसार ही बिक्री सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें