असंगठित श्रमिकों के स्वास्थ्य सेवाओं एवं कल्याण हेतु जिला प्रशासन एवं सम्यक–कलेक्टिव गुड फाउंडेशन के मध्य हुआ एमओयू साइन

असंगठित श्रमिकों के स्वास्थ्य सेवाओं एवं कल्याण हेतु जिला प्रशासन एवं सम्यक–कलेक्टिव गुड फाउंडेशन के मध्य हुआ एमओयू साइन

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर, 13 मई 2026असंगठित श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं एवं कल्याण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जिला प्रशासन गौतमबुद्धनगर एवं सम्यक–कलेक्टिव गुड फाउंडेशन (CGF) के मध्य 05 वर्ष के लिए एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य असंगठित श्रमिकों एवं वंचित समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाओं, जागरूकता कार्यक्रमों तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की पहुँच को सुदृढ़ करना है। जिला प्रशासन एवं संस्था के सहयोग से स्वास्थ्य एवं कल्याण के क्षेत्र में अधिक समावेशी, सुलभ एवं समुदाय-केंद्रित व्यवस्था विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही श्रमिक परिवारों की घरेलू महिलाओं को चिकित्सा उपकरणों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल संबंधी विधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर “साधिका” (महिला स्वास्थ्य उद्यमी) के रूप में स्वास्थ्य उद्यमिता को बढ़ावा देंगी तथा अपने परिवार और समुदाय को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं निरंतर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों द्वारा असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को मजबूत बनाने हेतु सामूहिक प्रयासों के महत्व पर बल दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि यह पहल बेहतर संस्थागत समन्वय एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से श्रमिकों के सम्मान एवं कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी इस दौरान में जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री सहित सम्यक–कलेक्टिव गुड फाउंडेशन की ओर से डॉ. विभोर कुमार, लीड–पब्लिक हेल्थ, गरिमा सिंह, हेल्थ प्रबंधक नोएडा अरमान चौधरी, इंडिया क्लाइमेट एंड हेल्थ डेटा कैपेसिटी एक्सेलरेटर (IDCA) फेलो इप्सिता द्विवेदी, एएम कम्युनिकेशंस एवं एल्बिन मैथ्यू एएम साधिका उपस्थित रहे गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें