थाना क्रासिंग रिपब्लिक पर एटीएम कैश वैन डकैती के वांछित 01-01 लाख के ईनामी 2 अपराधी जुबैर अहमद पुत्र हाजी तौसीन, पुलिस मुठभेड में ढेर।

थाना क्रासिंग रिपब्लिक पर एटीएम कैश वैन डकैती के वांछित 01-01 लाख के ईनामी 2 अपराधी जुबैर अहमद पुत्र हाजी तौसीन, पुलिस मुठभेड में ढेर।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

निवासी सेक्टर 12 प्रतापविहार थाना विजयनगर गाजियाबाद व समीर पुत्र मौहम्मद सलीम निवासी सेक्टर 12 प्रतापविहार थाना विजयनगर गाजियाबाद पुलिस मुठभेड में ढेर। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा स्वाट एवं, संयुक्त पुलिस टीम दिनांक 06.05.2026 को एनएच-9 पर स्थित एच०पी० पैट्रोल पम्प के सामने से अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग कर कैशवैन को कैश सहित लूट लेने की घटना कारित की गयी थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना क्रासिंग रिपब्लिक पर मु0अ0स0 94/2026 धारा 309 (4) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान कुल 27 लाख रुपये कैशवैन में लूट के दौरान होना पाया गया है।दिनाक 11.05.2026 को स्वाट टीम अपराध शाखा व थाना क्रासिंग रिपब्लिक पुलिस द्वारा उक्त घटना का अनावरण करते हुए अभियुक्त मौहम्मद कैफ पुत्र सलीम निवासी डी-134, सेक्टर-11, प्रताप विहार, थाना विजयनगर गाजियाबाद व मौहम्मद रिजवान पुत्र मौहम्मद आंसू निवासी सी-25, वार्ड नं0 8, माता कालोनी, थाना विजयनगर, जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया। जिनकी निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त में लूटी गयी धनराशि में से 08 लाख 06 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त बलेनो कार व तमंचा व कारतूस एवं एक कुल्हाड़ी बरामद की गयी थी।पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा उक्त घटना में वांछित अन्य अभियुक्तगण पर 01 लाख रूपये का पुरूस्कार भी घोषित किया गया है।घटना क्रम (दिनांक12.05.2026)आज दिनांक को स्वाट प्रभारी निरीक्षक अनिल राजपूत को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि उक्त घटना में शामिल अन्य अभियुक्तगण आज वेवसिटी थाना क्षेत्र में सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार में देखे गये हैं। इस बात की सम्भावना है कि अभियुक्तगण गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो सकते हैं। इस सूचना पर विश्वास करके कन्ट्रोल रूम के माध्यम से वेवसिटी व आस-पास के थाना क्षेत्रों में स्विफ्ट कार की चैंकिग प्रारम्भ करायी गयी तथा स्वाट टीम व थाना वेवसिटी पुलिस द्वारा डासना रोड पर नाले के आस-पास घेराबन्दी की गयी। समय करीबः 9.45 PM बजे नायफल रोड़ से एक सिल्वर कलर की स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। टॉर्च व गाडी की रोशनी में चेतावनी देते हुए स्विफ्ट कार को रोकने का इशारा किया गया परन्तु कार सवार बदमाशों द्वारा गाडी को रोकने के बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधा फायर करते हुए नाले के किनारे पटरी मार्ग पर गाडी बढ़ा दिये। उक्त स्विफ्ट कार का पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। थोड़ा आगे जाने पर उक्त कार अनियन्त्रित होकर खेत में उतर गयी। इसके बाद बदमाशों द्वारा गाडी से उतरकर पुलिस टीम पर सीधे फायर किये गये। उक्त फायरिंग में स्वाट प्रभारी निरीक्षक अनिल राजपूत व थाना प्रभारी वेव सिटी मानवेन्द्र सिंह के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी तथा अन्य तीन पुलिसकर्मी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गये। अन्य कोई विकल्प न बचने पर पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिर गये। इनके गिरते ही अन्य बदमाश वहां से फरार हो गये जिनकी कॉम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाश के पास जाकर देखने पर बरामद आधार कार्ड से बदमाशों की पहचान जुबैर अहमद पुत्र हाजी तौशीन निवासी एव नं-ई-14, विभाग-12. प्रताप विहार, गाजियाबाद व समीर,खान पुत्र मो० सलीम निवासी जी-120, सेक्टर-12, प्रताप विहार, गाजियाबाद हुई एव जिसे उपचार हेतु तत्काल अस्पताल रवाना किया गया, जहाँ उपचार के दौरान घायल दोनों बदमाशों की मृत्यु हो गयी। बरामदगी का विवरणः-1.09 लाख 10150 रूपये नगद।2.01 स्विफ्ट कार बिना नम्बर।3. 02 अदद पिस्टल 32 बोरा,4. 02 अदद तमंचा 315 बोर।5. 12 अदद खोखा कारतूस 32 बोर।6. 05 अदद खोखा कारतूस 315 बोर।7.05 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर।8. 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोरा,9. 03 अदद बैग, जिसमें अभियुक्तगण के कपडें, आधार कार्ड की छायाप्रति इत्यादि सामान।10. सी०सी०टी०बी० का डी०वी०आर०घायल पुलिस कर्मी -1. उ०नि० आशीष कुमार सिंह,2. मुख्य आरक्षी संदीप कुमार,3. मुख्य आरक्षी तरूण कुमार, मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम 1. स्वाट टीम अपराध शाखा 2. श्री कुलदीप दीक्षित, प्रभारी निरीक्षक सिहानीगेट मय टीम 3. उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी वेवसिटी मय टीम,उपरोक्त मुठभेड के सम्बन्ध में थाना वेव सिटी कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें