जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्यायें, लाभार्थियों ने किया आभार प्रकट
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
दिनांक: 13 मई 2026जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ की कार्यशैली से जनता का बढ़ रहा विश्वास, जनता दर्शन में हो रही है लगातार शिकायत/आवेदनकर्ताओं की बढ़ो तरी,गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गयी। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, जीडीए, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकारियों को शासन के मंशा अनुरूपत् त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के आदेश दिये। इसी क्रम में मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार “जनता दर्शन” / जनसुनवाई की सीधे सीएम आॅफिस उत्तर प्रदेश से लाइव कनेक्टिविटी के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है। जिलाधिकारी महोदय ने जनमानस की सुविधा हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित हुआ है कि सभी कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 बजे जन शिकायतें सुनेंगे और उनके साथ जूम पर लाइव रहेंगे। जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया एवं जूम के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें शिकायतों से अवगत कराते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान अपनी शिकायतों एवं आवेदनों पर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण होने पर लाभार्थियों द्वारा ने कहा कि हम डीएम साहब का दिल से धन्यवाद करते हैं और जनता से अपील करते हैं कि अपनी समस्याओं/शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु जिलाधिकारी महोदय से सम्पर्क करें, आपकी समस्या का जरूर निराकरण होगा। जनता दर्शन में लगातार प्रार्थियों की भीड़ को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ की कार्यशैली से जनता का शासन प्रशासन पर विश्वास बढ़ रहा है। जनता दर्शन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ, सिटी मजिस्ट्रेट डॉक्टर संतोष कुमार उपाध्याय, जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।












