महेशगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: कार दुर्घटना में दो की गई जान

हुलासगढ़ बाजार में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, दो  की मौत

संवाददाता: अमित शुक्ला. प्रतापगढ़ जनपद के महेशगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुलासगढ़ बाजार में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

हादसे में कार सवार दो  की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और आसपास मौजूद लोग सहम गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलते ही महेशगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजवाया।

पुलिस के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और वाहन चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य कराया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतकों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, इस सड़क हादसे में मृतकों की पहचान रिचा और  अमन के रूप में हुई है। दोनों जहॉनैपुर भापिया, मऊ के निवासी बताए जा रहे हैं और हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था/यातायात) द्वारा थाना मसूरी कार्यालय पर सर्किल मसूरी, लोनी एवं मोदीनगर के सभी चौकी प्रभारी के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें