जनपद प्रतापगढ़ को मिलेगा नया दीवानी न्यायालय, 15 बीघा भूमि चिन्हित।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । जनपद प्रतापगढ़ में दीवानी न्यायालय के निर्माण को लेकर बड़ी पहल की गई है। चिलबिला क्षेत्र के गोंडे गांव में लगभग 15 बीघा जमीन चिन्हित की गई है।इस प्रस्तावित निर्माण से जिले में न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी तथा आम जनता को बेहतर और सुगम न्यायिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
ये भी पढ़ें अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित












