मण्डलायुक्त प्रयागराज ने एसआईआर अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय व पंचायत भवन राजगढ़ का किया निरीक्षण

मण्डलायुक्त प्रयागराज ने एसआईआर अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय व पंचायत भवन राजगढ़ का किया निरीक्षण

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ व पंचायत भवन राजगढ़ में जाकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों से अनमैप्ड मतदाताओं तथा डिफेक्टिव फोटो वाले प्रकरणों की अलग से जानकारी ली। तार्किक विसंगति के अंतर्गत मैपिंग की आवश्यकता वाले मतदाताओं को नोटिस निर्गत करने तथा उनकी सुनवाई से संबंधित की जा रही कार्यवाही के बारे में भी पूछा। उन्होंने सभी बीएलओ एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की ओर से दी गई कई सूचनाओं का गणना प्रपत्रों से सत्यापन करते हुए किसी भी माध्यम से (ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन) फार्म-6 प्राप्त होने पर उन्हें तत्काल अपलोड कराते हुए फील्ड वेरिफिकेशन रिपोर्ट समय से जमा कराने के निर्देश दिए। मतदाता सूची में नाम, आयु, लिंग आदि संबंधित त्रुटि के साथ फोटो धुंधली, काली, आकार में छोटी या अत्यधिक पुरानी पाए जाने पर संशोधन हेतु फार्म-8 घोषणा-पत्र भरवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह, उपजिलाधिकारी तनवीर अहमद उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

ये भी पढ़ें जनपद प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता – थाना नवाबगंज पुलिस व स्पेशल टीम ने संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 07 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹2.25 लाख का चोरी का सामान व घटना में प्रयुक्त कार बरामद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें