बेसहारा बेटी के लिए मसीहा बने डीएम शिव सहाय अवस्थी, आर्थिक मदद के साथ दी सरकारी नौकरी

बेसहारा बेटी के लिए मसीहा बने डीएम शिव सहाय अवस्थी, आर्थिक मदद के साथ दी सरकारी नौकरी

संवाददाता बिपिन मिश्रा 

प्रतापगढ़। जनपद के संवेदनशील जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने एक बार फिर अपने मानवीय दृष्टिकोण से जनता का दिल जीत लिया है। लीलापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली गोल्डी, जिसने हाल ही में अपने माता-पिता को खो दिया था, की सुध लेने डीएम स्वयं उसके पास पहुंचे और उसे हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिलाया।लीलापुर क्षेत्र की निवासी गोल्डी के सिर से माता-पिता का साया उठने के बाद वह गहरे आर्थिक और मानसिक संकट में थी। मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी उससे मिलने पहुंचे। उन्होंने गोल्डी को ढांढस बंधाया और उसे 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया, ताकि उसकी तात्कालिक जरूरतों को पूरा किया जा सके। भविष्य के लिए रोजगार की व्यवस्था जिलाधिकारी ने केवल आर्थिक मदद पर ही विराम नहीं लगाया, बल्कि गोल्डी के स्वावलंबन के लिए तत्काल रोजगार के निर्देश भी दिए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को गोल्डी को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नियुक्ति देने का निर्देश दिया।

गोल्डी को विद्यालय में रसोइया के पद पर तैनात किया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि जनपद में कोई भी निराश्रित व्यक्ति खुद को अकेला न समझे। गोल्डी को न केवल आर्थिक मदद दी गई है, बल्कि उसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है। डीएम के इस त्वरित और सराहनीय कार्य की पूरे जनपद में चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा जमीन पर उतरकर पीड़ित की मदद करना समाज में सकारात्मक संदेश देता है। कस्तूरबा विद्यालय में नौकरी मिलने से अब गोल्डी न सिर्फ अपना भरण-पोषण कर सकेगी, बल्कि एक सुरक्षित वातावरण में अपना जीवन व्यतीत कर पाएगी।

ये भी पढ़ें मंडी निरीक्षण में एक्शन मोड में प्रशासन, खरीद एजेंसियों और व्यवस्था पर कड़ी निगरानी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें