DM,मेधा रूपम ने प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को बोर्ड परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश- 10,12 कक्षा,कि,60 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न होगी।

DM,मेधा रूपम ने प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को बोर्ड परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश- 10,12 कक्षा,कि,60 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न होगी।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला अधिकारी मेधा रूपम नोएडा में की समीक्षा बैठक।बोर्ड परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में बैठक हुई संपन्न।बोर्ड परीक्षा-2026 जनपद के 60 परीक्षा केंद्रों पर होगी संपन्न परीक्षा में लगाए गए समस्त अधिकारीगण समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंचकर अपने दायित्वों का करें निर्वहन :

जिलाधिकारी मेधा रूपम गौतम बुद्ध नगर 12 फरवरी 202618 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा-2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम जनपद में नकल विहीन, शांतिपूर्ण एवं सुचिता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आज आईआईएमटी कॉलेज ग्रेटर नोएडा के ऑडिटोरियम हॉल में प्रशासन एवं पुलिस के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।बैठक में 60 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा प्रतिभाग किया गया।जिलाधिकारी मेधा रूपम ने निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षाएं पूर्णतः नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों का शत-प्रतिशत निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए और जहां कहीं भी कमियां हों, उन्हें समय रहते दुरुस्त कराया जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम की स्थापना कर 24 घंटे सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय अवस्था में रहें।जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए सभी अधिकारीगण समय से उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्रों के आसपास साफ-सफाई, परीक्षा कक्ष में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए एवं शासनादेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम तथा स्ट्रांग रूम में रखी चार डबल लॉक अलमारियों का खोलना, चाबीयों का रख रखाव नियमानुसार किया जाए, परीक्षा दिवस पर प्रश्न पत्र खोलने से पहले दिनांक वार विषय, पाली आदि को भली भांति देखकर खोलें, किसी भी तरह का विचलन किसी भी दशा न हो, निर्देशों आदेशों का भली भांति अध्ययन कर लें, समय से परीक्षा केंद्र पहुंचकर नकल विहीन, सुचिता के साथ परीक्षा सम्पादित कराएं।पुलिस विभाग द्वारा परीक्षा अवधि में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने अवगत कराया कि यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 में गौतम बुद्ध नगर के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लगभग 42917 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि 60 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न होगी, सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा प्रश्नपत्रों को पुलिस अभिरक्षा में संबंधित केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे कवरेज संवाद दाता पवन सूर्यवंशी NCR UP। जिला गौतम बुद्ध नगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें