चेकिंग के दौरान टप्पेबाज गिरफ्तार, पीली धातु की कान की बाली बरामद
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में थाना लिंक रोड पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर वांछित टप्पेबाज सहताब पुत्र आसिफ अली (करीब 25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से टप्पेबाजी की घटना से संबंधित पीली धातु की एक कान की बाली (कुंडल) बरामद हुई।
aघटना: 4 जुलाई 2026 को एक महिला ने शिकायत दी थी कि रास्ते में 2-3 अज्ञात युवकों ने उसे अपनी बातों में उलझाकर धोखे से उसके कानों के कुंडल उतरवा लिए और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू की। थाना लिंकरोड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद,गिरफ्तारी: 15 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान वांछित आरोपी सहताब को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में उसने अपने साथी इरफान उर्फ चुम्मन और पहलवान के साथ मिलकर महिला से टप्पेबाजी करने की बात बताई। उसके अनुसार घटना में मिली एक बाली पहलवान के पास और दूसरी उसके तथा इरफान के पास थी। बरामदगी: 01 कान की बाली (कुंडल), पीली धातु। इरफान उर्फ चुम्मन व पहलवान वांछित हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना लिंक रोड में टप्पेबाजी से संबंधित एक अभियोग दर्ज है












